Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कालपी के सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी बोले–भाजपा मुझे टिकट देगी:कहा–बसपा शासन से अधूरा पड़ा पुल बनवाया, 70 साल में नहीं हुए वो काम 4 साल में कराए

    13 hours ago

    1

    0

    जालौन के कालपी से 2022 में सपा के टिकट पर जीते विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अपने चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा बताया है। उनका कहना है– सबसे बड़े काम कालपी की मुख्य सड़क का कराया जो 2004 से नहीं बन पाई थी। मैंने ये सड़क 2023 में बनवाई। इसके अलावा यमुना नदी पर 30 करोड़ की लागत से रिटर्निंग वॉल बनवाई है,जो यमुना की बाढ़ से लोगों को बचाने काम करेगी। हालांकि राज्यसभा चुनाव में सपा विधायक बागी हो गए। भाजपा कैंडिडेट को वोट दिया। अब वो 2027 में भाजपा से ही टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक विनोद चतुर्वेदी से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना आपका और जनता का काम है। हमने काम कराए हैं। नंबर हमें जनता देगी। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौनसा कराया? जवाब: कालपी की प्रमुख सड़क 2004 से बनी नहीं थी। ये मैंने 2023 में बनवाई। 30 करोड़ से यमुना की रिटर्निंग वॉल बनवाई। यही तात्या टोपे, महारानी लक्ष्मी बाई का मंत्रणा स्थल था। ये यमुना के कटाव से ध्वस्त हो जाती थी। काशीरामपुर से बेतवा तक बनी 7 मीटर की सड़क की चौड़ाई 5 मीटर और बढ़वाई है। कदौरा से चतेला बड़े एक्सीडेंट होते थे, उसकी भी चौड़ाई बढ़वाई। पाल सरेनी में यमुना का पुल 2009 में बसपा सरकार में सेंक्शन हुआ था। कुछ बना था, कुछ काम बाकी था। मैंने चुनाव जीतते ही सरकार से कहा और 4 महीने के अंदर वह पुल चालू हो गया। जो काम कालपी में 70 साल में नहीं हुआ, वो मैंने 4 साल में कराया। सवाल: ऐसा कौन सा काम रहा जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: महर्षि वेद व्यास ने भागवत पुराण की रचना की, उनकी जन्मस्थली कालपी है। हम यह चाहते हैं कि जिस तरह त्रेता में भगवान राम अयोध्या और चित्रकूट में रहे। हमारे मुख्यमंत्री ने राम मंदिर, रामपथ मार्ग बना रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि हमारा कालपी द्वापर में पर्यटन स्थल घोषित किया जाए, ताकि जो द्वापर की जो हस्तियां रहीं वो जनता तक पहुंच सकें। सवाल: 2022 में आपने सपा के टिकट पर चुनाव जीता। लेकिन राज्यसभा में आपने भाजपा को वोट दिया। अब टिकट किससे लेंगे? जवाब: जिसको हमने वोट किया तो हम चुनाव उसी पार्टी से लड़ेंगे। जब हमने उनको वोट दिया तो टिकट भी हमें देना चाहिए। सवाल: क्या भाजपा से टिकट मिलेगा? उत्तर:- निश्चित तौर पर भाजपा हमें टिकट देगी। सवाल: जोल्हुपुर से हमीरपुर का ओवर ब्रिज अधूरा है, इस पर क्या काम कराया? जवाब: ओवर ब्रिज अधूरा था। हमने काम शुरू कराया। एक लाइन का काम शुरू हुआ। दूसरी लाइन के लिए मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने परियोजना को समय पर पूरा करने का भरोसा दिया है। दूसरे पुल के लिए पैसा रिलीज कर दिया गया है। काम शुरू हो गया है। बहुत जल्द दूसरा पुल शुरू हो जाएगा। सवाल: आपकी विधानसभा में बाढ़ बड़ी समस्या है, उसके लिए क्या काम किया? जवाब: वैसे तो यमुना में बाढ़ आती नहीं थी, लेकिन कुछ समय से राजस्थान में होने वाली बारिश से चंबल में पानी बढ़ जाता है तो हमारे यहां बाढ़ की स्थिति आ जाती है। कटान रोकने के लिए रिटर्निंग बाल बनवाई है। हमने निवेदन मंत्री से निवेदन किया तो उन्होंने कहा है कि इसे और आगे तक बढ़ाया जाएगा। ताकि बाढ़ क्षेत्र को बचाया जा सके। सवाल: कालपी का विश्व प्रसिद्ध कागज उद्योग पनप नहीं पा रहा, इसके लिए क्या किया? जवाब: हम जब उरई से विधायक थे, तब भी हमने कागज को 5 साल तक वैट में छूट दिलाई थी, हम उस उद्योग को जिंदा रखना चाहते थे। अभी कानपुर IIT की टीम आई थी। अब काम पहले से अच्छा है। IIT की टीम जो रिपोर्ट देगी तो हम चाहेंगे कि सरकार उसमें मदद करे। सवाल: कालपी के सूर्य मंदिर के लिए क्या किया? जवाब: सूर्य मंदिर के लिए पर्यटन विभाग से दो करोड़ रुपया पास कराया। हमारी मांग है कि सूर्य मंदिर के लिए 52 किलोमीटर की सड़क है तो जाने में बहुत समय लगता है। एक सीधी सड़क 14 किलोमीटर की है जिसका काम कराया जा रहा है, 5 किलोमीटर बन चुकी है, 9 किलोमीटर बची है। वहीं पर एक कुंड है जो इतिहास के पन्नों में जो आध्यात्मिक शास्त्रों के पन्नों में लिखा है कि राजा शाम को कुष्ठ रोग था, वो इसी कुंड में नहाए तो उनका कुष्ठ रोग खत्म हो गया। इस रमणीक स्थल को पुनः पर्यटन के रूप में विकसित कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने सब्जी दुकान में घुसाई कार, VIDEO:दुकानदार बाल-बाल बचा, सामान बिखर गया और ठेला टूटा
    Next Article
    एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता:ग्रामीणों को स्वास्थ्य व सफाई के प्रति किया जागरूक, तीसरे दिन का शिविर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment