Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी मेडिकल कॉलेज के मेस से खत्म हुई LPG:बाजार में नहीं मिल रहे कॉमर्शियल सिलेण्डर, लकड़ी इस्तेमाल कर रहे दुकानदार

    16 hours ago

    1

    0

    झांसी में इन दिनों एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) की उपलब्धता को लेकर परेशानी सामने आ रही है। मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से लेकर शहर के बाजारों तक कमर्शियल गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे मेस संचालकों, होटल संचालकों और छोटे दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि शहर में गैस की कोई किल्लत नहीं है और सप्लाई सामान्य है। इन दावों की पड़ताल करने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में गैस खत्म होने की कगार पर मेडिकल कॉलेज स्थित धन्वंतरि बॉयज हॉस्टल में करीब 250 छात्रों के लिए रोजाना नाश्ता और भोजन तैयार किया जाता है। यहां जब दैनिक भास्कर की टीम पहुंची तो मेस में खाना बन रहा था, लेकिन गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता साफ नजर आई। मेस में काम कर रहे शेफ ने बताया कि उनके पास सिर्फ आधा कमर्शियल गैस सिलेंडर बचा है। उन्होंने कहा कि आज के लिए तो किसी तरह काम चल जाएगा, लेकिन शनिवार को खाना बन पाएगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है। मेस संचालक का कहना है कि कई दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी से संपर्क करने पर भी गैस मिलने को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसे में हॉस्टल के छात्रों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। बाजारों में भी कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत शहर के कई बाजारों में होटल, ढाबों और चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी इसी तरह की समस्या देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने बताया कि एजेंसी पर पूछने पर बुकिंग बंद होने की बात कही जा रही है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में लकड़ी की भट्टी या कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे काम करना भी मुश्किल हो रहा है और खर्च भी बढ़ रहा है। युद्ध के हालात का असर व्यापारियों और गैस एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और ईरान से जुड़े हालात का असर गैस सप्लाई पर पड़ रहा है। इसके चलते गैस की उपलब्धता प्रभावित हो रही है और कई जगहों पर सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर अभी कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन का दावा- शहर में गैस की कोई कमी नहीं वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि झांसी में एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक गैस एजेंसियों को नियमित रूप से सप्लाई मिल रही है और उपभोक्ताओं को भी समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर मेडिकल कॉलेज के मेस संचालकों और बाजार के दुकानदारों की परेशानी प्रशासन के इन दावों पर सवाल जरूर खड़े कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता:ग्रामीणों को स्वास्थ्य व सफाई के प्रति किया जागरूक, तीसरे दिन का शिविर
    Next Article
    जोधपुर के ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन:आबादी की जमीन पर अवैध निर्माण रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment