Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनसीसी कैडेट से दुष्कर्म का आरोपी टीटीई फरार:दस दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, 10 हजार का इनाम है घोषित

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में एनसीसी कैडेट युवती से कथित दुष्कर्म के आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी में जीआरपी को दस दिन बाद भी सफलता नहीं मिली है। आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में गठित जीआरपी की टीमें बिहार की राजधानी पटना में डेरा डाले हुए हैं। देवरिया जीआरपी ने गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस से भी संपर्क साधा है। मऊ जिले की रहने वाली युवती गोरखपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। युवती ने आरोप लगाया है कि 15 फरवरी को अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में इंदारा से देवरिया के बीच यात्रा के दौरान टीटीई ने उसे एसी फर्स्ट क्लास के केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार, उसके पास टिकट नहीं था और वह एसी कोच में यात्रा कर रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने उसे धमकाया और कथित वारदात को अंजाम दिया। गोरखपुर पहुंचकर युवती ने जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक रूप से मामला गोरखपुर जीआरपी में दर्ज किया गया था, लेकिन घटना स्थल देवरिया के आसपास पाए जाने पर केस जीआरपी देवरिया को स्थानांतरित कर दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सरितोपुर गांव का निवासी है और वाराणसी में किराए के मकान में रहता है। पटना में आरोपी के आवास समेत तीन स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर से दो तथा देवरिया, आजमगढ़, भटनी और बलिया से एक-एक टीम सहित कुल छह टीमें गठित की गई हैं। आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। उसके कुछ करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य भी घर पर ताला बंद कर फरार हैं। जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवरब्रिज पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत:लखीमपुर में चार घायल, अज्ञात वाहन की तलाश तेज
    Next Article
    अलीगढ़ में सैकड़ों परिवारों के आशियाने पर संकट:घनी बस्ती कागजों में सरकारी घोषित, अधिकारियों ने बिना मुआयना किए लगाई फर्जी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment