Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरब्रिज पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत:लखीमपुर में चार घायल, अज्ञात वाहन की तलाश तेज

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरब्रिज पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर इसी बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मन्नू को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। अन्य चार घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। वहीं, टक्कर के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। संकटा देवी चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक उमाशंकर के अनुसार, देर रात तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार कुल पांच लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान भंसड़िया गांव निवासी मन्नू सड़क पर गिरकर तड़प रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न:जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दिए सुरक्षा के निर्देश
    Next Article
    एनसीसी कैडेट से दुष्कर्म का आरोपी टीटीई फरार:दस दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, 10 हजार का इनाम है घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment