Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एपल की नई सिरी करेगी चैटजीपीटी जैसे कई काम:स्क्रीन देखकर समझेगी आपकी जरूरत; जानिए किन आईफोन मॉडल्स में मिलेंगे नए फीचर्स

    1 hour ago

    1

    0

    एआई की दौड़ में अब एपल भी पूरी ताकत से उतरने जा रहा है। iOS 27 के साथ आने वाली नई सिरी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट होगी। अब वह सिर्फ अलार्म लगाने या मौसम बताने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आपकी ई-मेल, मैसेज, फोटो, नोट्स और कैलेंडर को समझकर निजी सहायक की तरह काम करेगी। एपल का दावा है कि नई सिरी का मुकाबला सीधे चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे एआई चैटबॉट्स से होगा। ये बदलाव होंगे 1. आपकी पूरी डिजिटल जिंदगी समझेगी - नई सिरी मैसेजेस, मेल, फोटोज और कैलेंडर जैसे एपल एप्स से जानकारी लेकर आपके सवालों का जवाब दे सकेगी। उदाहरण के लिए, पिछले हफ्ते लंच की फोटो दिखाओ। अगली फ्लाइट कब है? किसे कौन-सा डॉक्यूमेंट भेजना है? यानी सिरी सिर्फ कमांड नहीं मानेगी, बल्कि आपके संदर्भ को भी समझेगी। 2. स्क्रीन पर क्या चल रहा है, यह भी देखेगी - अगर आप यूट्यूब पर कोई रेसिपी देख रहे हैं, तो सिरी उससे सामग्री पहचानकर नोट्स में सेव कर सकती है। 3. चैटजीपीटी जैसा इंटरफेस - एपल पहली बार सिरी के लिए अलग चैट इंटरफेस दे रहा है। इसमें बातचीत का इतिहास रहेगा। एआई से बनाई गई फाइलें मिलेंगी। सभी चैट आईक्लाउड के जरिए दूसरे एपल डिवाइस पर भी उपलब्ध होंगी। 4. प्राइवेसी पर भी जोर - एपल का कहना है कि भारी एआई प्रोसेसिंग प्राइवेट क्लाउड कम्प्यूट पर होगी। डेटा एन्क्रिप्टेड रहेगा। इससे निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी। एआई इस्तेमाल करते समय भी गोपनीयता बनी रहेगी। 5. किन आईफोन में मिलेगी एआई सिरी - नई सिरी सिर्फ एपल इंटेलिजेंस वाले आईफोन पर चलेगी। जैसे- iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 16 सीरीज, iPhone 17 सीरीज। हालांकि आईओएस-27 पुराने आईफोन 11 तक मिलेगा, लेकिन एआई फीचर नहीं मिलेंगे। आईफोन-18 पर कब स्विच करें? सिर्फ एआई सिरी चाहिए, तो नहीं। आईफोन-16 और 17 में भी लगभग पूरा एआई अनुभव मिलेगा। लेकिन आईफोन 18 प्रो में बेहतर कैमरा, ज्यादा रैम और नई 2nm चिप मिलेगी। आईफोन-18 की कीमत भारत में 1 लाख रु. से शुरू होने का अनुमान है। इसलिए सिर्फ सिरी के लिए नया फोन खरीदना जरूरी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो..' पति के इन शब्दों को आज भी नहीं भूलीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की सविता
    Next Article
    एनएफसी के जरिए बिना नेटवर्क चलेगा भुगतान:नेटवर्क गया तो भी नहीं रुकेगी UPI; फोन से ऑफलाइन पेमेंट की तैयारी

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment