Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रास्ते पर भरे पानी को लेकर भिड़े 2 पक्ष:हाथों में लाठी डंडे लेकर पथराव किया, वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में हुआ विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीघाट इलाके में रास्ते में पानी भर जाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर फैंके। लाठी डंडे लिए उपद्रवी पथराव करते नजर आए। इस हंगामे में एक पक्ष से 2 महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। शुक्रवार देर रात हुए इस बबाल का शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस अब बबाल करने वाले उपद्रवियों की तलाश कर रही है। किशोरी कुंज आश्रम के पास हुआ बबाल वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में यमुना की खादर में स्थित किशोरी कुंज आश्रम से कुछ आगे मुस्ताक और सतीश रहते हैं। यहां शुक्रवार की रात रास्ते में पानी भर गया। इस बात को लेकर मुश्ताक और सतीश में वाद विवाद हो गया। वाद विवाद ने कुछ ही देर में बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकर हमला करने लगे। रास्ते में हुए विवाद को लेकर हुए बबाल से मौके पर हड़कंप मच गया। सुरक्षित स्थान की तरफ दौड़े स्थानीय लोग मुस्ताक और सतीश के परिवार के बीच हुए झगड़े के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। पत्थर फेंकने के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग सुरक्षित स्थान की तलाश करने लगे। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच जमकर बबाल हुआ। इसी बीच किसी ने वृंदावन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंच गई। झगड़ा कर रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद पता चला कि जिस जगह झगड़ा हुआ वह स्थान थाना जमुनापार क्षेत्र में आता है। इसके बाद जमुनापार पुलिस को सूचना दी गई। यह हुए घायल विवाद के दौरान पत्थर और लाठी लगने से मुस्ताक,नूर मोहम्मद,गुड्डू, सावरा औद नूरबानो घायल हो गए। मुस्ताक ने बताया कि सतीश अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आया और गाली गलौज करते हुए पत्थर फैंकने लगा। इस मामले में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमला करने वालों की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदर्शन में फंसी मां-बेटी रो पड़ीं, पुलिस ने निकाला:प्रयागराज में ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, सुरक्षित पहुंचाया गंतव्य तक
    Next Article
    बलिया में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि, सीएम को लिखा मांगपत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment