Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसडीएम-सीओ ने ईदगाह का किया निरीक्षण:अमरोहा में ईद-उल-फितर नमाज के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को अमरोहा सदर एसडीएम शैलेश दुबे और सीओ सिटी अभिषेक यादव ने नगर की ईदगाह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नमाज की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेश दुबे ने बताया कि ईद की नमाज शासन की गाइडलाइन के अनुसार अदा कराई जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि नमाज के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। सीओ अभिषेक यादव ने जानकारी दी कि ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद की नमाज संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी के जमतरी गांव में चुनाव बहिष्कार का ऐलान:जल निकासी की समस्या से नाराज हैं, ग्रामीणों ने कहा- वोट नहीं देंगे
    Next Article
    आवास विकास योजना के विरोध में किसान यूनियन का प्रदर्शन:दो गांवों के लोगों के विस्थापन पर उठे सवाल, माझा बरहटा और माझा तिहुरा के ग्रामीणों के लिए पुनर्वास की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment