Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर सीएचसी में डिप्टी सीएम का औचक निरीक्षण:गंदी चादरें मिलने पर क्लीनर की सैलरी रोकी, जनरेटर न चलने पर अधीक्षक को पड़ी डांट

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सबसे पहले वह पर्चा काउंटर पर लाइन में लगकर मरीजों से बातचीत की। करीब 42 मिनट तक चले निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम को अस्पताल में कई खामियां देखने को मिलीं। वार्ड में मरीजों के बेड पर गंदी चादरें पड़ी थीं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएचसी अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई। साफ-सफाई की बदहाल स्थिति पर उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक संविदाकर्मी क्लीनर की लापरवाही सामने आने पर उपमुख्यमंत्री ने उसका एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण देना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा एक्स-रे रूम बंद मिलने पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। जब टेक्नीशियन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जनरेटर नहीं चल रहा है, जिसके कारण एक्स-रे सेवा बाधित है। इस पर डिप्टी सीएम ने अधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए और ही कार्रवाई करने के संकेत दिए है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों से भी बातचीत की गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है और स्थानीय प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी पर किया प्रदर्शन:बोले- 100 दिन के कार्य का भुगतान नहीं कर पा रही, 125 दिन सिर्फ जुमला
    Next Article
    ललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना का विस्तार:महेन्द्र अग्निहोत्री केन्द्रीय महामंत्री, मुकेश मुड़रा को नगर कमांडेंट मनोनीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment