Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी पर किया प्रदर्शन:बोले- 100 दिन के कार्य का भुगतान नहीं कर पा रही, 125 दिन सिर्फ जुमला

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत मजदूरी भुगतान में देरी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने विकास भवन परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कारण मनरेगा मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश में करीब 2000 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। मल्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि होली से पूर्व मजदूरों और जॉब कार्ड धारकों का भुगतान नहीं हुआ, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। इसी चेतावनी के क्रम में देवरिया में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। मनरेगा कोऑर्डिनेटर सत्य प्रताप मिश्रा ‘अंशु’ ने बताया कि योजना को लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ महीनों से नियमित मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार 100 दिन के कार्य का भुगतान समय पर नहीं कर पा रही है, तो 125 दिन रोजगार देने का वादा महज एक जुमला साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों के हक का हनन कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मिर्जा खुर्शीद, नागेंद्र शुक्ला, वरुण राय, जयप्रकाश धनगर, जुलेखा खातून, भरत मणि त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान जल्द नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा भुगतान, मानदेय को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:चित्रकूट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, सरकार पर लगाए आरोप
    Next Article
    सीतापुर सीएचसी में डिप्टी सीएम का औचक निरीक्षण:गंदी चादरें मिलने पर क्लीनर की सैलरी रोकी, जनरेटर न चलने पर अधीक्षक को पड़ी डांट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment