Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएन में लगी क्रिटिकल केयर और पेन मैनेजमेंट वर्कशॉप:डॉक्टरों ने नई तकनीक और इलाज तरीकों पर प्रतिभागियों को जानकारी दी

    2 hours ago

    1

    0

    सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) के एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विभाग द्वारा “तीव्र दर्द प्रबंधन में नवीनतम प्रगति” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. उमा श्रीवास्तव, डॉ. योगिता द्विवेदी, डॉ. अपूर्व अभिनंदन मित्तल एवं एसआईसी डॉ. बृजेश शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा में दर्द प्रबंधन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बन चुका है और समयबद्ध उपचार से मरीजों की रिकवरी तेज होती है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. आदित्य मेहरोत्रा तथा यथार्थ अस्पताल के डॉ. आशीष कुमार ने भाग लिया। उन्होंने तीव्र दर्द प्रबंधन के नवीन तरीकों, उन्नत तकनीकों और अपने क्लिनिकल अनुभव साझा किए। इस अवसर पर डॉ. अर्पिता सक्सेना, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. ब्रजेश शर्मा सहित कई चिकित्सक और रेजिडेंट डॉक्टर मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने हाथरस में प्रशिक्षण महाअभियान शुरू किया:संगठन की विचारधारा मजबूत करने पर जोर
    Next Article
    'बनारसी-साड़ी जैसा खूबसूरत है...कई जतन के बाद बनारस आ पाई':‘सुर गंगा महोत्सव’ में बोली थीं आशा भोसले, गिरिजादेवी संग आखिरी प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment