Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप, दो माह से फरार था

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर की कोतवाली देहात पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले लगभग दो महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। 26 दिसंबर 2025 को पीड़िता ने कोतवाली देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें लखनौती खुर्द निवासी मेहरचंद पुत्र मंगल पर आरोप लगाया गया था कि उसने महिला को धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण कर रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेहरचंद फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार को थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। टीम में हेड कांस्टेबल सचिन और होमगार्ड वीरेंद्र कुमार भी शामिल थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लखनौती अड्डे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान लखनौती खुर्द निवासी मेहरचंद पुत्र मंगल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच को और मजबूत किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली बंदी में शराब बेचते एक गिरफ्तार:अयोध्या में 10 हजार की बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद, जेल भेजा
    Next Article
    हाथरस में युवक ने की आत्महत्या:पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का हंगामा, पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों से नोंक-झोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment