Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म:पड़ोसी ने घर छोड़ने के बहाने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक रिक्शा चालक ने घर छोड़ने के बहाने एक मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से एक गांव का रहने वाला है। वर्तमान में उरई के तुलसी धाम के पास किराए के मकान में रहता है। पीड़ता के पिता ने बताया कि इन दिनों गांव में मटर की फसल की कटाई चल रही है। जिसके कारण वह अपनी पत्नी के साथ गांव गया हुआ था। चूंकि बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं, इसलिए उन्होंने बच्चों को उरई स्थित घर पर ही छोड़ा था। माता-पिता गए थे गांव 11 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चे अपनी नानी के घर राजेंद्र नगर गए थे। लेकिन वहां किसी के न होने के कारण वे बाहर खेल रहे थे। इसी बीच, नानी के घर के सामने रहने वाले चार्ली महाराज रिक्शा चालक है। बच्चों को अकेला देखकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। उसने बच्चों से कहा कि वह रिक्शा लेकर उनके कमरे की तरफ ही जा रहा है और उन्हें घर छोड़ देगा। घर में घुसकर किया रेप आरोपी ने बच्चों को उनके घर पहुंचाया और कुछ देर बाद पीछे से कमरे के अंदर दाखिल हो गया। घर में मासूम बच्ची और उसका भाई मौजूद था। आरोपी ने चालाकी से भाई को किसी बहाने से बाहर भेज दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने मासूम के कपड़े उतार कर उसके साथ गलत हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। मासूम इस अचानक हुए हमले से सहम गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी घबरा गया। उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने दी तहरीर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई जब परिजन शाम को वापस लौटे, तो बदहवास बच्ची ने रोते हुए अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत बच्ची को लेकर उरई कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उरई कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चार्ली महाराज को हिरासत में ले लिया। उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर ने बताया, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रेप का केस दर्ज लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसटीएफ के रडार पर प्रदेश भर के नकल माफिया:SI भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड और सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कसी, शुरू किया प्रिवेंटिव एक्शन
    Next Article
    नोएडा में साइबर क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़:दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, ₹60-80 करोड़ के फ्रॉड की थी योजना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment