Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशिया कप के हीरो मोहित बोले-पता था दिन मेरा है:सौरव गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग को दी बधाई, बेटे ने लगाया था अर्धशतक

    18 hours ago

    1

    0

    भारत की अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, हर खिलाड़ी, हर योगदान और हर पल मायने रखता है। भारत ने आज यह बात शानदार तरीके से दिखाई। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आर्यवीर सहवाग की तारीफ करते हुए लिखा- वीरू को बहुत गर्व हो रहा होगा। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने फाइनल में 58 रन की पारी खेली। वे 361 रन बनाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे। इस जीत के हीरो रहे मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को चैंपियन बनाया। मैच के बाद उन्होंने कहा- मुझे पता था कि आज मेरा दिन है और मैं मैच खत्म करूंगा। क्या मैच था, शानदार अंत- सहवाग वीरेंद्र सहवाग ने भारत की जीत को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने लिखा, क्या मैच था! क्या शानदार अंत! 338 रन का पीछा करते हुए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराने के लिए जबरदस्त जज्बे की जरूरत थी। लक्ष्य ने 80 रन बनाए, आर्यवीर ने 58 रन की पारी खेली। और जब टीम को चमत्कार की जरूरत थी, तब मानल चौहान और मोहित उल्वा ने कमाल कर दिया। इन युवा चैंपियंस पर गर्व है। शाबाश इंडिया अंडर-19- गांगुली पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारत की जीत के साथ-साथ आर्यवीर सहवाग के प्रदर्शन की भी तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, शाबाश इंडिया अंडर-19। शानदार प्रदर्शन। युवा सहवाग ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल किया। टीम ने असली जज्बा दिखाया- इरफान पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, पाकिस्तान के खिलाफ हमारी अंडर-19 टीम की क्या शानदार जीत है। खिलाड़ियों ने असली लड़ाकू जज्बा दिखाया। यह देखकर बहुत अच्छा लगा। दबाव में धैर्य और साहस दिखाया- लक्ष्मण BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, लड़कों, आपको बहुत-बहुत बधाई। दबाव में आपने जिस तरह धैर्य, साहस और संयम दिखाया, वह शानदार था। भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में- कार्तिक पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ने लिखा, एशिया कप में इन युवा खिलाड़ियों की शानदार जीत। फाइनल में जिस स्थिति से टीम ने मैच जीता, वह उनके जज्बे, साहस और लड़ने की भावना को दिखाता है। भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है। भगवान पर भरोसा था- मोहित फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच मोहित उल्वा ने कहा कि उन्हें खुद पर और भगवान पर भरोसा था। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में गेंदबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर विश्वास था। आखिरी ओवर के बारे में उन्होंने कहा, मैं बस सही गेंद का इंतजार कर रहा था। मुझे पता था कि बाउंड्री लगाकर मैच खत्म करूंगा। आउट होने के बाद आंखों में आंसू थे- मानल मानल चौहान ने कहा कि कोच और सपोर्ट स्टाफ ने उन पर फिनिशर के तौर पर भरोसा जताया था। उन्होंने कहा, बल्लेबाजी के लिए उतरते समय मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर था। कोच और सपोर्ट स्टाफ ने मुझसे अपनी प्रक्रिया और ताकत पर भरोसा रखने को कहा था। अपनी रणनीति बताते हुए मानल ने कहा, मैं रन का हिसाब लगा रहा था। मुझे लगा कि हर ओवर में एक बाउंड्री और चार सिंगल मिल जाएं तो हम 10 रन प्रति ओवर की रफ्तार बनाए रख सकते हैं। आउट होने के बाद भावुक होने पर उन्होंने कहा, जब मैं ड्रेसिंग रूम लौटा तो मेरी आंखों में आंसू थे। ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते। अभी भी रोंगटे खड़े हो रहे हैं- आर्यवीर सहवाग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आर्यवीर सहवाग ने कहा कि इस जीत को देखकर वह अब भी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, मेरे पास इस जीत को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं आउट होकर बाहर बैठा था और वहां से मैच देख रहा था। यह शानदार एहसास था। मजा आ गया। अभी भी मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। हमें अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा था- लक्ष्य भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने कहा कि टीम ने आखिरी तक लक्ष्य हासिल करने का भरोसा बनाए रखा। उन्होंने कहा, हम सकारात्मक थे और हमने विश्वास नहीं छोड़ा। यह उतार-चढ़ाव वाला मुकाबला था। हमें भरोसा था कि हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे, क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच, मोहित ने आखिरी बॉल पर चौके से जीत दिलाई पाकिस्तान जीत के करीब था, भारत की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं। 338 रन जैसे टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। पाकिस्तान को खिताब बचाने के लिए 51 बॉल पर सिर्फ 2 विकेट चाहिए थे, लेकिन तभी मोहित उल्वा ने ऐसी पारी खेली, जिसने मैच का नतीजा बदल दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनल रो पड़े, मोहित ने आखिरी गेंद पर जिताया:पढ़ाई से बचने के लिए क्रिकेट खेलते थे दोनों; 57 रन की साझेदारी से भारत बना चैंपियन
    Next Article
    13 साल बाद विराट कोहली ने दोहराया यह खराब रिकॉर्ड, 2012-13 के बाद पहली बार हुआ ऐसा खराब प्रदर्शन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment