Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनल रो पड़े, मोहित ने आखिरी गेंद पर जिताया:पढ़ाई से बचने के लिए क्रिकेट खेलते थे दोनों; 57 रन की साझेदारी से भारत बना चैंपियन

    12 hours ago

    2

    0

    पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को जीत के लिए 16 गेंदों में 29 रन चाहिए थे, तभी 47 रन बनाकर मनल चौहान आउट हो गए। मनल ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो रो पड़े। उन्हें इस बात का दुख था कि वह टीम को जीत दिलाने के लिए मैदान पर मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि, उन्हें अपने साथी मोहित उल्वा पर भरोसा था। मोहित ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को एक विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के हीरो मनल और मोहित की कहानी भी दिलचस्प है। दोनों ने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो इसके पीछे बड़ा सपना नहीं था। शुरुआत में उनके लिए यह पढ़ाई से बचने का बहाना था, लेकिन धीरे-धीरे यही खेल उनका करियर बन गया। स्कूल जाने के नाम पर मैदान पहुंच जाते थे मनल मध्य प्रदेश के मुरैना के मनल को पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट पसंद था। वह घर से स्कूल जाने के लिए निकलते, लेकिन पहुंचते मैदान पर थे। कोच राजेश तोमर ने उन्हें क्रिकेट को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मनल को समझ आया कि उम्र के अलग-अलग वर्गों में खेलते हुए राज्य और फिर देश की टीम तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने मेहनत शुरू की, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली। इससे वह काफी निराश हुए। परिवार और कोच ने हौसला बढ़ाया तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट पर ध्यान लगाया। इसका नतीजा रहा कि उनकी कप्तानी में मध्य प्रदेश ने पहली बार कूच बिहार ट्रॉफी जीती। यह टूर्नामेंट 1945-46 से खेला जा रहा है। इसके बाद श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली। वहां यूथ टेस्ट की पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 50 रन बनाए। 35 गेंदों में 57 रन की साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी मनल ने मुश्किल वक्त में जिम्मेदारी संभाली। मोहित के साथ 35 गेंदों में 57 रन जोड़कर भारत की जीत की उम्मीदें कायम रखीं। उन्होंने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए। मोहित को ऑफ स्पिनर से तेज गेंदबाज बनाया गुजरात के सौराष्ट्र के रहने वाले मोहित उल्वा ने गांव में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया। उनके पिता रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में हैं और क्रिकेट के शौकीन हैं। बेटे की दिलचस्पी देखकर उन्होंने उसे अकादमी भेजा। हालांकि, मोहित के लिए भी शुरुआत में क्रिकेट पढ़ाई से बचने का बहाना ही था। जामनगर की क्रिकेट बंगला अकादमी में कोच महेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें ट्रेनिंग दी। चौहान ने रवींद्र जडेजा के शुरुआती करियर में भी अहम भूमिका निभाई थी। मोहित पहले ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे, लेकिन कोच ने उनकी दौड़ने की क्षमता और शारीरिक बनावट देखकर तेज गेंदबाजी करने की सलाह दी। मोहित ने यह बदलाव अपनाया और राइट आर्म मीडियम पेसर बन गए। उनादकट से गेंदबाजी सीखी फिटनेस के लिए मोहित अभ्यास से पहले 24-25 राउंड दौड़ते थे। धीमी बाउंसर सीखने के लिए सौराष्ट्र प्रीमियर लीग में जयदेव उनादकट की गेंदबाजी को करीब से देखा। बल्लेबाजी सुधारने में पिता ने भी मदद की। वे बॉलिंग मशीन और थ्रोडाउन से उन्हें अभ्यास कराते थे। मोहित की बल्लेबाजी का दम पहले भी दिख चुका था। राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ यूथ टेस्ट में दसवें नंबर पर उतरकर उन्होंने 84 गेंदों में 92 रन बनाए थे। इस पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने तीन विकेट भी लिए। मोहित ने आखिरी गेंद तक नहीं छोड़ा भरोसा मनल के आउट होने के बाद भारत को 29 रन चाहिए थे। मोहित ने चिगुरुपति वेंकट के साथ आखिरी विकेट के लिए मोर्चा संभाला। वेंकट ने 8 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए। अंतिम ओवर में भारत को 8 रन चाहिए थे। पांच गेंदों के बाद तीन रन की जरूरत थी। मोहित ने आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका लगाकर टीम को चैंपियन बना दिया। वह 26 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन फाइनल में उन्होंने खुद पर भरोसा रखा। इस पारी का फायदा उन्हें तुरंत मिला। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें सीनियर टीम के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी स्क्वॉड में शामिल कर लिया। सौराष्ट्र का अगला मुकाबला 16 नवंबर को हरियाणा से होना है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच, मोहित ने आखिरी बॉल पर चौके से जीत दिलाई पाकिस्तान जीत के करीब था, भारत की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं। 338 रन जैसे टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। पाकिस्तान को खिताब बचाने के लिए 51 बॉल पर सिर्फ 2 विकेट चाहिए थे, लेकिन तभी मोहित उल्वा ने ऐसी पारी खेली, जिसने मैच का नतीजा बदल दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीम इंडिया का 5वां विकेट गिरा:अक्षर पटेल 45 रन बनाकर आउट; ब्रेसवेल को पहला विकेट
    Next Article
    एशिया कप के हीरो मोहित बोले-पता था दिन मेरा है:सौरव गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग को दी बधाई, बेटे ने लगाया था अर्धशतक

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment