Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित:वर्ल्डकप हारने वाली दो खिलाड़ी बाहर, हरमनप्रीत ही होंगी कप्तान, मंधाना को उपकप्तान बनाया

    11 hours ago

    2

    0

    अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। सिलेक्टर्स ने हरमनप्रीत कौर को ही कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 हारने वाली टीम में दो बदलाव किए गए हैं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की जगह जी. कमलिनी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि प्रेमा राउत को बाहर कर दिया गया है। वहीं, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने भरोसा बरकरार रखा है। यास्तिका भाटिया को ड्रॉप किया, कमलिनी को चांस खराब फॉर्म से जूझ रही विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह WPL में मुंबई इंडियंस से खेलने वाली 17 साल युवा विकेटकीपर जी. कमलिनी को मौका दिया गया है। यास्तिका वर्ल्ड कप के दौरान मिले मौकों का वे फायदा नहीं उठा सकीं। उन्होंने 4 मैचों की 3 पारियों में 13.66 की औसत और 117.14 के स्ट्राइक रेट से केवल 41 रन बनाए। श्रेयंका पाटिल फिट, प्रेमा को मौका नहीं स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद टीम में जगह दी गई है। वे टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ टखने में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। उनकी जगह वर्ल्ड कप टीम में शामिल प्रेमा रावत को इस बार मौका नहीं मिला। पेस अटैक की जिम्मेदारी रेणुका सिंह और अरुंधति रेड्डी संभालेंगी, जबकि स्पिन विभाग में राधा यादव और श्रेयांका पाटिल मुख्य चेहरा होंगी। एशियन गेम्स टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे मुकाबले एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट टी20 (T20) फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। ICC रैंकिंग में टॉप टीमों में शामिल होने के कारण भारतीय महिला टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट स्टेज में एंट्री मिलने की उम्मीद है। पिछली बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम का मुख्य मुकाबला पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी एशियाई टीमों से होने की उम्मीद है। मुख्य कोच और मैनेजमेंट खिलाड़ियों के वर्कलोड और फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा। --------------------------------------------- विमेंस क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप पहला सेमीफाइनल, वेस्टइंडीज 2016 फाइनल का इतिहास दोहराना चाहेगी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया छह बार टाइटल जीत चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना इकलौता खिताब जीता था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ बेंगलुरु में छेड़छाड़:युवक ने किया पीछा, पेंट में हाथ डालकर किए अश्लील इशारे; एक्ट्रेस ने हरकतों का वीडियो पोस्ट किया
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल:वेस्टइंडीज 2016 फाइनल का इतिहास दोहराना चाहेगी, ऑस्ट्रेलिया 19 में से 17 मैच जीती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment