Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियन हॉकी चैंपियंस- भारत ने कोरिया को 8-0 से हराया:सभी 5 मैच जीतकर 15 अंक हासिल किए; सेमीफाइनल में फिर इसी टीम से मुकाबला

    14 hours ago

    1

    0

    भारत ने एशियन हॉकी चैंपियंस में साउथ कोरिया को 8-0 से हरा दिया। दिलप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि छह अन्य खिलाड़ियों ने एक-एक गोल दागा। भारत ने लीग स्टेज के सभी पांच मुकाबले जीतकर 15 अंक हासिल किए और पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहा। अब 4 नवंबर को सेमीफाइनल में भारत का सामना फिर साउथ कोरिया से होगा। पहले 15 मिनट में ही भारत ने 3 गोल कर बढ़त बना ली जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। आठवें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने जरमनप्रीत सिंह के पास पर रिवर्स हिट लगाकर पहला गोल किया। रिवर्स हिट में खिलाड़ी अपनी सामान्य हिट के बजाय स्टिक के उलटे हिस्से से गेंद को गोल की तरफ मारता है। तीन मिनट बाद जुगराज सिंह ने दूसरा गोल किया। साउथ कोरिया के लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में नाकाम रहने के बाद भारत को जवाबी हमले का मौका मिला। गोलकीपर से टकराकर लौटी गेंद पर जुगराज ने गोल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह का गोल भारत ने लीग स्टेज में 34 गोल किए, सिर्फ 5 खाए भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत बांग्लादेश को 13-0 से हराकर की थी। इसके बाद चीन को 5-2, जापान को 4-1 और मलेशिया को 4-2 से मात दी। इन पांच मुकाबलों में भारत ने कुल 34 गोल किए और सिर्फ 5 गोल खाए। भारत 5 बार चैंपियन बना भारत इस टूर्नामेंट का पांच बार का चैंपियन है। उसने 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में खिताब जीता था। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ईशान साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय:अर्शदीप पावरप्ले के हाईएस्ट विकेट टेकर; तिलक नो-बॉल पर कैच हुए न्यूजीलैंड ने पांचवे टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। हैमिल्टन में ईशान किशन एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टॉप स्कोरर, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे
    Next Article
    यशस्वी जायसवाल ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, साई सुदर्शन फ्लॉप, देवदत्त पडिक्कल का नहीं खुला खाता

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment