Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा CDO का रिश्वत मांगने का आरोप:प्रत्येक आंगनबाड़ी से 10 हजार हजार रुपए मांगे थे, शासन ने लिया संज्ञान

    9 hours ago

    1

    0

    एटा में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नगेंद्र नारायण मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीडीओ मिश्रा कथित तौर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये की मांग करते नजर आ रहे हैं। यह मांग उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी के समक्ष रखी। वीडियो में, मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र नारायण मिश्रा डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी से "10 हजार की व्यवस्था" कराने की बात कर रहे हैं। संजीव पचौरी पोषण अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं। दैनिक भास्कर इस वीडियो की तारीख की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में सीडीओ कहते दिख रहे हैं, "ये क्या आंगनबाड़ी वाला है।" उनके सामने एक फाइल रखी है, जिसमें "10 तारीख के बाद रिजल्ट आउट करने" की चर्चा चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मामला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती से जुड़ा हो सकता है। सीडीओ ने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर से आत्मीयता जताते हुए पैसों के लेन-देन की बात की और अपने "हिस्से" की चर्चा की। जब डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर ने असहजता व्यक्त करते हुए पूछा कि यह कैसे होगा, तो सीडीओ ने कथित तौर पर कहा, "क्या कैंडिडेट से लिया नहीं जा रहा है?" इसमें प्रत्येक कैंडिडेट से 10 हजार रुपये की उगाही की बात सामने आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो में निष्पक्षता और सोर्स-सिफारिश की भी चर्चा की जा रही है। नगेंद्र नारायण मिश्रा पदोन्नत होकर बीडीओ से सीडीओ बने हैं और वर्तमान में एटा में तैनात हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शासन ने मामले का संज्ञान लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में मधुमक्खियों के हमले से मौत:पत्नी के साथ औघड़ बाबा के दर्शन करने आए थे, अस्पताल ले जाने से पहले गई जान
    Next Article
    जौनपुर में ईरान पर बमबारी के खिलाफ प्रदर्शन:वामपंथी जन संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन, बोले - ईरान पर बमबारी तुरंत बंद हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment