Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में मधुमक्खियों के हमले से मौत:पत्नी के साथ औघड़ बाबा के दर्शन करने आए थे, अस्पताल ले जाने से पहले गई जान

    11 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के नर्सरी बाजार स्थित औघड़ बाबा स्थान पर मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने आए थे। मधुमक्खियों के अचानक हमले से वह जमीन पर गिर गए। यह घटना मंगलवार को तब हुई, जब औघड़ बाबा स्थान पर मेला लगता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था, जिससे अचानक झुंड निकलकर लोगों पर हमलावर हो गया। इस हमले में राजापुर कुठमा, थाना जैतपुर निवासी 55 वर्षीय संतराम पुत्र निम्मन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बसखारी ले जाया गया। सीएचसी बसखारी में डॉक्टरों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया। मधुमक्खी के हमले की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी। मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि बाबा के दर्शन के दौरान मधुमक्खियों ने काट लिया था और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनका एक बेटा है जो पानीपत में रहता है। बसखारी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत:घाटमपुर में नीलगाय से बचने के चक्कर में हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    एटा CDO का रिश्वत मांगने का आरोप:प्रत्येक आंगनबाड़ी से 10 हजार हजार रुपए मांगे थे, शासन ने लिया संज्ञान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment