Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में ईरान पर बमबारी के खिलाफ प्रदर्शन:वामपंथी जन संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन, बोले - ईरान पर बमबारी तुरंत बंद हो

    7 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में वामपंथी जन संघर्ष समिति ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। समिति ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर की जा रही बमबारी के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। समिति के वरिष्ठ नेता कामरेड ऊदल यादव ने इस दौरान कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर की जा रही बमबारी तुरंत बंद होनी चाहिए। उन्होंने इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। समिति की दूसरी मांग थी कि वामपंथी पार्टियां शांति की पक्षधर हैं और प्रत्येक युद्ध मानवता के खिलाफ अपराध है। इसलिए इस युद्ध को तत्काल रोका जाना चाहिए। तीसरी मांग में कहा गया कि यह युद्ध केवल अमेरिका, इजराइल और ईरान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने खाड़ी के कई देशों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इससे वैश्विक स्तर पर आर्थिक तबाही का खतरा पैदा हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा CDO का रिश्वत मांगने का आरोप:प्रत्येक आंगनबाड़ी से 10 हजार हजार रुपए मांगे थे, शासन ने लिया संज्ञान
    Next Article
    भारत-अमेरिका व्यापार डील के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन:बिलासपुर में भाकियू ने ट्रैक्टर मार्च निकाला, डील रद्द करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment