Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा एसएसपी ने 6 दरोगाओं का किया तबादला:कानून व्यवस्था बनाए रखने को सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने गुरुवार देर रात छह उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का स्थानांतरण कर दिया। यह निर्णय जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मद्देनजर लिया गया है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शहरी और ग्रामीण इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आगामी होली और ईद के त्योहारों को देखते हुए चौकसी बढ़ाने के भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानांतरित किए गए उपनिरीक्षकों में गौरव चौहान को मलावन थाना से जसरथपुर थाना भेजा गया है। विपिन कुमार भाटी को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक मलावन, अशोक कुमार को पुलिस लाइन से थाना अलीगंज स्थानांतरित किया गया है। महिला उपनिरीक्षक सीमा त्रिपाठी को प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन से थाना जैथरा भेजा गया है। उपनिरीक्षक राजीव पवार को थाना मलावन से चौकी प्रभारी निधौली चौराहा, जलेसर, और महिला उपनिरीक्षक नीता माहेश्वरी को पुलिस लाइन से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि यह निर्णय जिले में कानून का राज स्थापित करने के लिए लिया गया है। जनपद में आरक्षियों सहित दरोगाओं के अब तक दर्जनों स्थानांतरण किए जा चुके हैं, जो इस दिशा में लगातार जारी प्रयासों का हिस्सा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में दलित पैंथर की चेतावनी:बीएसए कार्यालय पर पुलिस बल तैनात, ब्राह्मण संगठन भी सक्रिय
    Next Article
    मुरादाबाद स्टेशन पर GRP ने शराब तस्कर को पकड़ा:युवक से हरियाणा मार्का व्हिस्की की 9 बोतलें बरामद, जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment