Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद स्टेशन पर GRP ने शराब तस्कर को पकड़ा:युवक से हरियाणा मार्का व्हिस्की की 9 बोतलें बरामद, जेल भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात सघन चेकिंग के दौरान एक युवक को हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की नौ बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 7,740 रुपये बताई गई है। यह विशेष चेकिंग अभियान आशुतोष शुक्ला के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अनिल कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और रविन्द्र कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम गुरुवार देर रात स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी, तभी यह गिरफ्तारी हुई। गश्त के दौरान, टीम ने स्टेशन अधीक्षक स्टोर के पीछे खाली पार्किंग क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की की नौ बोतलें मिलीं। पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। जीआरपी थाने में आरोपी पंकज कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा संख्या 22/26 दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों के माध्यम से शराब लाकर अपने क्षेत्र में बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों से जुटा रही है। इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा एसएसपी ने 6 दरोगाओं का किया तबादला:कानून व्यवस्था बनाए रखने को सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
    Next Article
    हमीरपुर में सुहागरात पर दुल्हन को सास ने मारे थप्पड़:बोली- प्रेमी के साथ रहूंगी, पति को छूने से मना किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment