Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एंटी करप्शन ने लेखपाल को 5 हजार रुपए लेते पकड़ा:ललितपुर में सहयोगी भी गिरफ्तार, पानी में हाथ डालते ही हुआ लाल

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल और उसके साथी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी तहसील परिसर में सोमवार दोपहर हुई। दोनों ने किसान से 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। टीम ने सभी के सामने केमिकल वाले पानी से दोनों के हाथ धुलवाए, जिसमें पानी का रंग गुलाबी हो गया। इससे साबित हो गया कि दोनों ने रिश्वत ली है। सूचना मिलते ही SDM अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। टीम से कार्रवाई और शिकायत करने वालों से बात की। जमीन की रिपोर्ट लगाने पर मांगी रिश्वत मजरा बौलारी गांव बिजरौठा के रहने वाले किसान जगन्नाथ साहू अपनी खेती की जमीन को आवासीय-व्यावसायिक उपयोग के लिए बदलवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 19 फरवरी, 2026 को तालबेहट के SDM को प्रार्थना पत्र दिया था। SDM ने मामले में रिपोर्ट देने के लिए क्षेत्र के लेखपाल को निर्देश दिए थे। लेकिन, लेखपाल दीपेश कुमार सिंह ने जगन्नाथ से रिपोर्ट लगाने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जगन्नाथ ने उनसे काफी मिन्नतें कीं, लेकिन लेखपाल 5 हजार रुपए से एक रुपया भी कम लेने को तैयार नहीं था। जगन्नाथ ने 1 हजार रुपए देने की पेशकश की, लेकिन लेखपाल ने इनकार कर दिया। इसके बाद जगन्नाथ ने इसकी शिकायत झांसी मंडल की एंटी करप्शन टीम से कर दी। टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। 16 मार्च को जगन्नाथ को तालबेहट तहसील के परिसर में स्थित लेखपाल दीपेश के सरकारी घर भेजा। घर के बाहर जगन्नाथ ने लेखपाल दीपेश और उसके सहयोगी सत्यम साहू को 5 हजार रुपए दे दिए। तभी एंटी करप्शन टीम ने दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद केमिकल वाले पानी से किसान जगन्नाथ और दोनों आरोपियों के हाथ धुलवाए गए। सहयोगी ने रिश्वत के रुपए पकड़े थे, इसलिए पानी में हाथ डालते ही उसका रंग लाल हो गया। इसके बाद उसने रुपए लेखपाल को दे दिए, जिससे उसके हाथ में भी केमिकल लग गया। इस कार्रवाई के बीच में SDM अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान और अधिकारियों से बातचीत कर पूरा मामला जाना। टीम लेखपाल और उसके सहयोगी को झांसी ले गई इसके बाद टीम दोनों को साथ लेकर तालबेहट कोतवाली ले गई। कागजी कार्रवाई के बाद इन्हें लखनऊ ले जाया जाएगा। गिरफ्तार दीपेश कुमार सिंह जालौन का रहने वाला है। उसका सहयोगी सत्यम साहू तालबेहट का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ थाना तालबेहट में FIR दर्ज की गई है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक जगदीश यादव ने किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक शादाब खान, श्याम सिंह, उदय राज निषाद, इरशाद खान, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, शिवम कुमार द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, रोहिताश्व लहारिया, पुष्पेंद्र कुमार, दयाशंकर और मो. वसीम शामिल रहे। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर उसका सिर फट गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में शादी के 3 महीने में सफाईकर्मी ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव, पत्नी मायके में थी
    Next Article
    स्वामी रवीद्रकीर्ति बोले- भगवान ऋषभदेव के नाम स्वागत द्वार बने:अयोध्या में जैन तीर्थंकरों पर आर्ट गैलरी हो, कहा- CM को पत्र भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment