Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में 60 युवाओं को मिला लोन:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शिविर में चेक बांटे गए

    12 hours ago

    1

    0

    एटा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत एक वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कासगंज रोड स्थित राजकीय आईटीआई सभागार में आयोजित इस शिविर में कुल 60 लाभार्थियों को ऋण वितरित किए गए। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, अर्चना कुमारी ने दी। उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने अपने संबोधन में विभागीय ऋण योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग और बैंक मिलकर राज्य तथा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अर्चना कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बैंक शाखाओं को जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह पहले भी सम्मानित कर चुके हैं। भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंक अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों और बैंक कोऑर्डिनेटर्स से लंबित ऋण आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। शिविर में सीएम युवा ऐप के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान कई लाभार्थियों को ऋण प्रदान किए गए। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, जिरसमी शाखा ने बिजेन्द्र को 3.50 लाख रुपये और श्रीकृष्ण को 5 लाख रुपये का ऋण दिया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बेरनी शाखा ने विनय कुमार को 3.50 लाख रुपये का ऋण वितरित किया, जबकि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, धुमरी शाखा से गोविन्द और सतीश कुमार को प्रत्येक को 4.37 लाख रुपये का ऋण मिला। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बागवाला शाखा ने संदीप कुमार को 4.16 लाख रुपये का ऋण दिया। ग्रामीण बैंक, करतला शाखा से कृष्णा देवी और अल्का को प्रत्येक को 5 लाख रुपये का ऋण मिला। बैंक ऑफ इंडिया, एटा शाखा ने लवीस कुमार को 4.37 लाख रुपये और भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा एटा ने सलमान को 2.40 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शिकोहाबाद रोड, एटा द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पुष्पेन्द्र सिंह को 10 लाख रुपये का चेक भी वितरित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर की शहजाद नदी में युवक का शव मिला:हत्या का आरोप, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, लगा जाम
    Next Article
    छात्रा से रेप करने वाले पड़ोसी को 20 साल कैद:होटल ले जाकर गन प्वाइंट पर किया था दुष्कर्म, खींची थी अश्लील फोटो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment