Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर की शहजाद नदी में युवक का शव मिला:हत्या का आरोप, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, लगा जाम

    13 hours ago

    1

    0

    ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नदीपुरा स्थित शहजाद नदी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से होना बताई गई है। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुरा निवासी 30 वर्षीय संदीप राजा पुत्र मानसिंह के रूप में हुई है। संदीप गुरुवार रात करीब दस बजे से लापता था। शुक्रवार सुबह 11 बजे उसका शव नदीपुरा स्थित शहजाद नदी के पानी में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शाम को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने संदीप राजा की हत्या का आरोप लगाते हुए शव को शहजाद नदी के पुल के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मां शीलादेवी ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात दस बजे मोहल्ले के पिता-पुत्र संदीप को घर से बुलाकर ले गए थे और सुबह उसका शव नदी में मिला। उन्होंने उन पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन के कारण मार्ग पर लगभग आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा और जाम लग गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मृतक संदीप राजा चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह एक फैक्ट्री में बताशा बनाने का काम करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 साल बाद हत्या मामले में अदालत ने सुनाया फैसला:12 दोषियों को आजीवन कारावास, 34 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    एटा में 60 युवाओं को मिला लोन:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शिविर में चेक बांटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment