Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बैंक मैनेजर पर फायरिंग, कार तोड़ी-लैपटॉप लूटा:घर से 200 मीटर दूर 7 लोगों ने किया हमला, पुलिस ने बताया- प्रधानी विवाद का मामला

    4 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के थाना जसरथपुर क्षेत्र में मंगलवार को बैंक मैनेजर ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर फायरिंग, मारपीट और लूट का गंभीर आरोप लगाया है। बैंक मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए जानलेवा हमला और गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामले को संदिग्ध बताते हुए इसे गांव के प्रधानी विवाद से जुड़ा बताया है। पूरे मामले की जांच जारी है। जान से मारने की नीयत में फायरिंग ग्राम गणपतिपुर बढ़ापुर निवासी बैंक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ कार से एटा स्थित बैंक में ड्यूटी पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी कार रोक ली। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस घटना में बैंक मैनेजर के सिर में चोट आई, जबकि उनके भतीजे के हाथ में चोट लगी है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की और वाहन में रखा एक लैपटॉप भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया फायरिंग और लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। गांव में पहले से प्रधानी को लेकर विवाद चला आ रहा है, जिससे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। 15 दिन पहले भी हुई थी लड़ाई घायल भानु प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया आज से 15 दिन पहले भी उनकी लड़ाई हुई थी और उन्होंने इस घटना की जानकारी जशरथपुर पुलिस को लिखित शिकायत देकर की थी। दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की उनका कहना है की उन्होंने पुलिस सिखाया था कि आगे उनके साथ कोई हादसा हो सकता है। आज 15 से 20 दिन बाद वह घर से 8:30 बजे ड्यूटी के लिए निकले 200 मीटर आगे जाकर उनकी गाड़ी को 7 लोगों ने रॉक पहले फायरिंग की फिर लाठी डंडों से मारपीट की। मैंने फायर बचाया और गाड़ी को बैक किया। उसके बाद जब मैं गाड़ी के शीशा खोलकर बाहर निकलने लगा, सही इन लोगों ने गाड़ी पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। थाने से कोई उम्मीद नहीं थी इसीलिए क्षेत्राधिकार अलीगंज से शिकायत की। क्षेत्राधिकारी अलीगंज ने उन्हें आश्वासन देते हुए कार्रवाई के लिए कहा है। चिकित्सकीय रिपोर्ट, मौके से मिले साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है- अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के मोहम्मदगंज में नमाज पर हाईकोर्ट का एक्शन:हाई कोर्ट ने डीएम-एसएसपी को थमाया अवमानना का नोटिस, निजी घर में नमाज रोकने पर भड़की अदालत
    Next Article
    'बहुत क्यूट लगती हो... वो हैंग आउट करना चाहते हैं, एक को तो मैंने रिप्लाई किया', Poonam Pandey ने बताया वाक्या जब मशहूर क्रिकेटर ने भेजा मैसेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment