Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर डीएम ने चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया:कम उपस्थिति, कमजोर अधिगम स्तर पर जताई नाराजगी

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के चार परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कम उपस्थिति और कमजोर अधिगम स्तर पर नाराजगी व्यक्त की, जबकि बेहतर शिक्षण व्यवस्था वाले विद्यालयों की प्रशंसा करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय कुंवरापुर, संविलियन विद्यालय सांडा, प्राथमिक विद्यालय सकरन, सैदापुर और आंगनबाड़ी केंद्र अंजनापुर व हजरतपुर में पठन-पाठन, साफ-सफाई, उपस्थिति तथा मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की। कुंवरापुर में उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की और बच्चों से सवाल पूछकर उनकी रीडिंग स्किल मजबूत करने पर जोर दिया। संविलियन विद्यालय सांडा में स्मार्ट क्लास और शिक्षण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय सकरन में कुल 154 छात्रों के सापेक्ष केवल 64 बच्चे उपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान को अभिभावकों से संपर्क बढ़ाकर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में कक्षा दो व तीन के बच्चों का अधिगम स्तर कमजोर पाए जाने पर हेडमास्टर और संबंधित शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया। उन्हें शिक्षण विधियों में तत्काल सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, 18 फरवरी को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 'अभिभावक संग संवाद' नामक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा और कम उपस्थिति वाले बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशासन ने स्कूल और परिवार के समन्वय को शिक्षा सुधार की कुंजी बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला:30 बीघा में फैली दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गईं
    Next Article
    अयोध्या की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल:IIM लखनऊ की रिपोर्ट में ‘टेंपल इकॉनमी मॉडल’ पर मुहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment