Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में जलेसर के शेरगंज में गर्भवती महिला की मौत:भाई बोला- बहन के साथ हुई मारपीट; पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया

    1 hour ago

    1

    0

    एटा के जलेसर में 23 वर्षीय गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर पहले जलेसर में इलाज कराया गया, इसके बाद उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। मंगलवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका की पहचान सार बानो के रूप में हुई है। वह हाथरस के कुरावली की रहने वाली थी। करीब दो साल पहले उसकी शादी जलेसर के शेरगंज निवासी फरमान से हुई थी। सार बानो गर्भवती थी। करीब पांच दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद परिजन उसका इलाज करा रहे थे। जलेसर से आगरा ले गए, इलाज के दौरान मौत तबीयत में सुधार नहीं होने पर सार बानो को जलेसर में इलाज के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां मंगलवार रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। भाई ने लगाया मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग सार बानो के भाई मोहम्मद वकील ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मायके पक्ष के आरोपों के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौत:आंवला-शाहबाद मार्ग पर संग्रामपुर के पास हादसा, डंपर चालक फरार
    Next Article
    लखनऊ में पढ़े आशुतोष दीक्षित अब संभालेंगे वायुसेना की कमान:डीएवी कॉलेज से जुड़ा परिवार, 31 अक्टूबर को बनेंगे देश के नए वायुसेना प्रमुख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment