Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पढ़े आशुतोष दीक्षित अब संभालेंगे वायुसेना की कमान:डीएवी कॉलेज से जुड़ा परिवार, 31 अक्टूबर को बनेंगे देश के नए वायुसेना प्रमुख

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में पढ़े एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अब भारतीय वायुसेना की कमान संभालेंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के रिटायर होने के बाद 31 अक्टूबर को पद संभालेंगे। राजधानी से है पुराना नाता आशुतोष दीक्षित का लखनऊ से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने राजधानी में शुरुआती पढ़ाई की। उनके पिता पीसी दीक्षित डीएवी डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र के शिक्षक रहे। परिवार लंबे समय तक लखनऊ में रहा। यही वजह है कि उनकी नियुक्ति के साथ राजधानी से जुड़े लोगों में भी खास उत्साह है। मिराज-2000 से तेजस तक उड़ाए विमान आशुतोष दीक्षित अनुभवी फाइटर पायलट हैं। उन्होंने अपने करीब चार दशक के सैन्य करियर में 3,500 घंटे से अधिक उड़ान भरी है। वह मिराज-2000, मिग, जगुआर, तेजस और हॉक समेत कई विमानों को उड़ा चुके हैं। वह एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। कई अहम सैन्य अभियानों का हिस्सा रहे दीक्षित ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में जिम्मेदारी निभाई है। वह ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पश्चिमी सेक्टर के फाइटर बेस और दक्षिणी सेक्टर के फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान भी संभाली है। वाइस चीफ से एयर चीफ मार्शल तक वर्तमान में आशुतोष दीक्षित वायुसेना के वाइस चीफ हैं। इससे पहले वह सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। एयर हेडक्वार्टर में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। चार बड़े सैन्य सम्मान मिले उनकी सेवाओं के लिए उन्हें वायु सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। 31 अक्टूबर को पद संभालने के बाद वह देश के 29वें वायुसेना प्रमुख होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में जलेसर के शेरगंज में गर्भवती महिला की मौत:भाई बोला- बहन के साथ हुई मारपीट; पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
    Next Article
    सिकंदराबाद-कोतवाल ने कोर्ट के दो आदेशों पर नहीं भेजी रिपोर्ट:सीजेएम कोर्ट नाराज, कोतवाल को आज खुद पेश होकर देना होगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment