Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में करंट लगने से किसान की मौत:सबमर्सिबल छूते ही चपेट में आया, रात भर ट्यूबवेल पर पड़ा रहा शव

    1 day ago

    1

    0

    एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में खेत पर ट्यूबवेल की सबमर्सिबल स्टार्ट करते समय एक अधेड़ व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार देर शाम हुई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय जितेंद्र पुत्र छदामी लाल, निवासी भोजपुर के रूप में हुई है। वह रविवार देर शाम अपने खेत पर पानी भरने गए थे। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो जितेंद्र गंभीर रूप से झुलसे हुए पड़े थे। परिजन तुरंत जितेंद्र को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के भाई के के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई खेत पर पानी भरने गया था, तभी विद्युत करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी पिलुआ संदीप राणा ने बताया कि घटना करीब रात 11 बजे की है। खेत पर पानी लगाते समय विद्युत करेंट से मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में टेम्प्रेचर 37°C:धूप निकली, तेज हवा बह रही, आज नहीं होगी बारिश
    Next Article
    मौसम विभाग ने किया आजमगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट:सुबह से ही आसमान में छाए बादल, 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment