Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसम विभाग ने किया आजमगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट:सुबह से ही आसमान में छाए बादल, 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

    23 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। मौसम विभाग ने जिन 22 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें 8 शहर ऐसे हैं। जहां पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश वालों में आजमगढ़, गाजीपुर, अंबेडकर नगर बस्ती और बलरामपुर हैं। आजमगढ़ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों के साथ ही हल्की हवाएं भी चल रही हैं। बादलों के बाद भी उमस बरकरार है। जिस तरह से बिजली की कटौती हो रही है। उससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होता दिख रहा है। मौसम में परिवर्तनके कारण बिजली कटौती अधिक हो रही है। तीन दिन पूर्व जिले के आउटर वाले इलाकों में जिस तरह से जोरदार बारिश हुई है। उससे धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए काफी रहता है। सरकार ने सतर्कता बरतने की अपील प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम विभाग के लगातार हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम बदला रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में करंट लगने से किसान की मौत:सबमर्सिबल छूते ही चपेट में आया, रात भर ट्यूबवेल पर पड़ा रहा शव
    Next Article
    फसल बचाने भालू बनकर घूमा किसान:संभल में बंदरों को खेत से भगाने को 1700 रुपए का कॉस्ट्यूम खरीदा, कारगर रहा तरीका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment