Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में मारपीट मामले में आरोपी पक्ष SSP से मिला:दुकान में घुसकर मारपीट का है आरोप, झूठे केस में फंसाने का किया दावा

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के गोला कुंआ में हुई मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घटना में आरोपी पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी पक्ष के यशवीर और उनकी पत्नी एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के बबलू, उनकी पत्नी, मां और उनका भाई संतोष उनकी दुकान पर चढ़कर आए और मारपीट की। यशवीर ने बताया कि उनकी दुकान पर लगे कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हुई है। उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो जांच अधिकारी को सौंप दिए हैं। आरोपी पक्ष ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने आरोपी पक्ष को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया है। दरअसल, बीते सोमवार को पीड़ित पक्ष के बबलू, उनकी मां और पत्नी घायल अवस्था में बागवाला थाना पहुंचे थे। उन्होंने यशवीर पक्ष के लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते घेरकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और घायलों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया था। पुलिस इस घटना के हर पहलू से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में कांस्टेबल की विधवा दर-दर भटकने को मजबूर:2 साल बाद भी नहीं मिली पेंशन और नौकरी, सिस्टम ने भी छोड़ा साथ
    Next Article
    गैस किल्लत पर AAP जिलाध्यक्ष का अनशन:मेरठ में प्रशासन ने दिया समाधान का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment