Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में कांस्टेबल की विधवा दर-दर भटकने को मजबूर:2 साल बाद भी नहीं मिली पेंशन और नौकरी, सिस्टम ने भी छोड़ा साथ

    2 hours ago

    1

    0

    पति की मौत के दो साल बाद भी न्याय के लिए भटक रही एक पुलिसकर्मी की विधावा पत्नी परेशान है। पेंशन और मृतक आश्रित नौकरी जैसी मूल सुविधाएं न मिलने से वह दो छोटे बच्चों के साथ आर्थिक संकट में जिंदगी काटने को मजबूर है। आगरा में एक पुलिस कांस्टेबल की विधवा को पति की मौत के दो साल बाद भी पेंशन और मृतक आश्रित का लाभ नहीं मिल सका है। महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रही है। विभागीय दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। नगर तेजा पोस्ट रिठौरी सैयां पश्चिम निवासी श्वेता शर्मा की शादी 2019 में पुलिस कांस्टेबल अवधेश रावत से हुई थी। अवधेश रावत मैनपुरी के थाना घिरोर में तैनात थे। वर्ष 2024 में साइलेंट अटैक से उनकी अचानक मौत हो गई, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। श्वेता शर्मा का आरोप है कि उन्हें ससुराल से भी कोई सहारा नहीं मिला। सास-ससुर के पहले ही निधन हो चुका है, जबकि अन्य परिजनों ने भी उनका साथ नहीं दिया। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि पति की पेंशन और मृतक आश्रित कोटे से मिलने वाली नौकरी से वह बच्चों का भविष्य संवार सकेंगी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें अब तक कोई लाभ नहीं मिला। पीड़िता के मुताबिक, पिछले दो वर्षों से वह लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं। हर बार उनसे नए-नए दस्तावेज मांगे जाते हैं या किसी न किसी बहाने से मामले को टाल दिया जाता है। पहले जांच का हवाला देकर प्रक्रिया रोकी गई, और अब कागजी कार्रवाई में उलझाकर मामला लंबित रखा गया है। न्याय की गुहार लगाते हुए श्वेता अपने बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के ही कुछ लोग उन्हें गुमराह कर रहे हैं, जिसके चलते न तो उनकी पेंशन बन पा रही है। न ही उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ मिल पा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूक्रेन की हन्ना बोली-शिव पर भरोसा है युद्ध शांत होगा:संस्कृति के मंत्रों को जपा,कहा-12 साल से वेद का अध्ययन कर रही, स्कूल भी खोला
    Next Article
    एटा में मारपीट मामले में आरोपी पक्ष SSP से मिला:दुकान में घुसकर मारपीट का है आरोप, झूठे केस में फंसाने का किया दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment