Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 166, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री:ठंडी हवा से मौसम बदला, अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभवना

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में मौसम में बदलाव देखा गया है। यहां सुबह बादल छाए रहने के साथ ही धूप भी निकली। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 166 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। रात से चल रही तेज ठंडी हवाओं के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है। मौसम विभाग ने 15 मार्च से बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार सुबह 8 बजे पूरे संभल जनपद का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार रात से ही मौसम ने करवट ली और तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। दिन में तेज धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य दिनों के मुकाबले 3 डिग्री कम रहेगा। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन सूरज निकलने के बाद सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई है।बदलते मौसम का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों के साथ-साथ सुबह खेतों में काम करने वाले किसानों और दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 3 तस्वीरें देखिए… परिवहन व्यवस्था की बात करें तो चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। हातिम सराय संभल रेलवे स्टेशन से बिलारी होते हुए मुरादाबाद जाने वाली डेमो ट्रेन दिन में दो चक्कर लगा रही है। रोडवेज बसों में दिन के समय यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है, हालांकि सुबह और शाम को अभी भी कम भीड़ है। स्थानीय निवासियों ने मौसम को लेकर अपनी राय व्यक्त की। नितुल कुमार ने बताया कि पहले के मुकाबले मौसम सामान्य हो गया है और बाजारों में ईद की खरीदारी को लेकर रौनक दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि रात में तेज हवा चलने से थोड़ी ठंडक थी। हाजी पप्पू ने कहा कि रमजान का पाक महीना एक अच्छे मौसम के बीच पूरा हो रहा है, जिसमें रोजेदारों को न अधिक गर्मी महसूस हुई और न ही अधिक ठंड।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत:हालत बिगड़ने पर हुई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की हत्या की पुष्टि:संतकबीरनगर में कथा सुनने घर से निकली थी, खेत में मिला शव, जेवर गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment