Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में सांप ने युवक को डसा, मौत:कमरे में सोते समय तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    17 hours ago

    1

    0

    एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के लखमीपुर गांव में सांप के काटने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए। जानकारी के अनुसार, लखमीपुर गांव निवासी विक्रम (22) गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने घर में सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे उन्हें तौर पर कॉमन करैत सांप ने डस लिया। सांप के काटने का एहसास होने पर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई रामू ने बताया कि रात करीब एक बजे सांप ने विक्रम को काट लिया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा पुलिस मॉडर्न स्कूल का शानदार प्रदर्शन:हॉकी टीम ने जीता कांस्य, दो छात्रों ने NEET-2026 में पाई सफलता
    Next Article
    सहारनपुर की लकड़ी फैक्ट्री में लगी आग:दमकल ने घंटों बाद पाया काबू, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment