Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा पुलिस मॉडर्न स्कूल का शानदार प्रदर्शन:हॉकी टीम ने जीता कांस्य, दो छात्रों ने NEET-2026 में पाई सफलता

    18 hours ago

    1

    0

    इटावा में खेल और शिक्षा के क्षेत्र में पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता-2026 में कांस्य पदक जीतने वाली अंडर-14 बालिका हॉकी टीम और नीट (NEET)-2026 में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र अनुराग और चिराग को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन गोरखपुर स्थित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। कांस्य पदक मुकाबले में पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस जीत से विद्यालय, पुलिस परिवार और पूरे इटावा जिले का गौरव बढ़ा। विद्यालय के मेधावी छात्र अनुराग और चिराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 में सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सम्मान समारोह में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही व्यक्तित्व निर्माण के मजबूत आधार हैं। खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं, जबकि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्र-छात्राएं भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर इटावा और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। क्षेत्राधिकारी लाइन आयुषी सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों, मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों की मेहनत को देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर खेल प्रशिक्षण का ही यह परिणाम है। हॉकी टीम की इस सफलता में प्रशिक्षक अलका सिंह, राखी राठौर तथा शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इटावा पुलिस ने कांस्य पदक विजेता टीम, नीट में सफल अनुराग और चिराग सहित पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में करंट लगने से युवक की मौत:घर का लोहे का दरवाजा खोलते समय हुआ हादसा, जांच जारी
    Next Article
    एटा में सांप ने युवक को डसा, मौत:कमरे में सोते समय तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment