Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में वैगन आर पेड़ से टकराई, 11 घायल:5 सीटर कार में सवार थे दोगुने लोग, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के शिकोहाबाद रोड पर ईसन नदी के पुल के समीप एक वैगन आर कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने रिजोर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की तस्वीरें देखिए कैलई गांव शादी में जा रहे थे सभी कार सवार दिल्ली से कैलई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों में आरती (28, पत्नी अमित, सरिता विहार दिल्ली), कामिनी (30, पत्नी मनोज, अलीबिहार दिल्ली), लक्ष्य (15, पुत्र मनोज), आरोही (6, पुत्री अमित), रचित (7, पुत्र अमित), सुमित (26, पुत्र सतीश, राजा का रामपुर), प्रियांशी (9, पुत्री अमित), दीपक (23, पुत्र सुरेंद्र, सहपाऊ हाथरस), प्रवीण (32, पुत्र नवीन चंचल, अलीबिहार, सरिता विहार दिल्ली), अमन कुमार (30, पुत्र मनवीर, सरिता विहार दिल्ली) और प्रभात (27, पुत्र प्रेमचंद्र, उझानी बदायूं) शामिल हैं। घायल प्रवीण कुमार ने बताया - वे दिल्ली से कैलई गांव में अपने भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सामने से आ रहे किसी भारी वाहन की रोशनी चालक की आंखों में पड़ने से सड़क का अंदाजा नहीं लगा और यह हादसा हो गया। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली से कैलई गांव शादी में जा रही वैगन आर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं और बच्चों को चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद बोले- आप योगी हैं तो मुख्यमंत्री पद पर क्यों:शंकराचार्य को सरकारी प्रमाण की जरूरत नहीं, CM पर पलटवार
    Next Article
    खड़े ट्रक में घुसी महिंद्रा xuv, जिंदा जला चालक:जालौन में ट्रक से टक्कर के बाद हादसा, नहीं हो सकी शिनाख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment