Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़े ट्रक में घुसी महिंद्रा xuv, जिंदा जला चालक:जालौन में ट्रक से टक्कर के बाद हादसा, नहीं हो सकी शिनाख्त

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मौखरी होटल के पास स्थित ओवरब्रिज के ऊपर कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा XUV700 कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग के गोले में बदल गया। नेशनल हाईवे पर उठते धुएं और आग के गुबार को देखकर आसपास के स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार का दरवाजा नहीं खुल सका और चालक अंदर ही फंस गया। आग तेजी से फैलने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जलकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार के अंदर से चालक का जला हुआ शव (ढांचा) बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और पीछे से ट्रक में टक्कर लगने का प्रतीत होता है। कार महिंद्रा XUV700 थी। मृतक चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी। पुलिस ने वाहन के अवशेष हटवाकर मार्ग को पूरी तरह साफ करा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में वैगन आर पेड़ से टकराई, 11 घायल:5 सीटर कार में सवार थे दोगुने लोग, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
    Next Article
    जौनपुर में पीएम श्री योजना के तहत खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम:डीएम ने कहा, कायाकल्प से बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment