Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सड़क पर उतरीं महिलाएं, कहा- भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही, बड़े लोगों पर कोई एक्शन नहीं

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर बुधवार को बड़ा अभियान शुरू किया। चित्रा चौराहा से पंचतंत्र पार्क तक सड़क चौड़ीकरण के लिए पांच बुलडोजर लगाए गए और कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कई मकानों और दुकानों पर पहले से लगाए गए लाल निशानों के आधार पर कार्रवाई की गई। नगर निगम के अनुसार, कमिश्नरी कार्यालय और विकास भवन की ओर जाने वाले मार्ग को 55 फीट चौड़ा किया जाना है। इसी योजना के तहत अपर नगर आयुक्त राहुल यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश के बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कराया। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने कार्रवाई में सहयोग किया, लेकिन एक होटल पर कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। 2 तस्वीरें देखिए… सड़क पर उतरीं महिलाएं महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके घर और दुकानों को चिन्हित सीमा के अनुसार तोड़ा गया, जबकि होटल के मामले में नरमी बरती जा रही है। उनका कहना था कि होटल का अतिक्रमण एक फीट पहले से तोड़कर उसे फायदा दिया गया। विरोध बढ़ने पर निगम अधिकारियों ने कुछ देर के लिए होटल पर कार्रवाई शुरू की, लेकिन बाद में बुलडोजर हटा लिया गया। इससे नाराज महिलाएं सड़क पर उतर आईं और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करने लगीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि होटल मालिक का संबंध एक पूर्व विधायक से होने के कारण उसे बचाया जा रहा है। फिलहाल नगर निगम की कार्रवाई जारी है। नाले पर बने एटीएम पर नहीं हुई कार्रवाई अभियान के दौरान मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के बाहर बने एटीएम बूथ का मामला भी सामने आया। जांच में पाया गया कि बूथ का एक हिस्सा नाले पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी कारण नाले का निर्माण अधूरा है। हालांकि, जब नगर निगम की टीम ने इस एटीएम बूथ को हटाने की कोशिश की, तो प्रॉपर्टी मालिक ने आपत्ति जताई और कार्रवाई रुकवा दी। इसके बाद टीम बिना तोड़फोड़ किए आगे बढ़ गई। सवालों के घेरे में कार्रवाई नगर निगम की इस मुहिम पर अब निष्पक्षता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जहां एक ओर आम लोगों के मकान और दुकानों पर बुलडोजर चल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर कार्रवाई रुकने से लोगों में असंतोष दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासी सौम्या कनौजिया ने आरोप लगाया कि उनके घर 16 फीट के हिसाब के तोड़े जा रहे, जबकि होटल और एटीएम पर नरमी दिखाई जा रही। भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है वह ठीक नहीं महिला पुष्पा ने बताया कि हम लोगों को विकास कार्य से कोई परेशानी नहीं, लेकिन जो भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है वह ठीक नहीं। वह कपड़ों पर प्रेस करने का काम करती हैं। कहा कि हमारा मकान नियम अनुसार तोड़ा गया, उसमें कोई आपत्ति नहीं लेकिन बगल में होटल पर रियायत क्यों बरती जा रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीटकर हत्या; सिर और चेहरा कूचा, 5 घंटे चक्काजाम
    Next Article
    एटा में विवाहिता का चारपाई पर मिला शव:शरीर पर चोट के निशान, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 6 पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment