Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बंद घर में लाखों की चोरी:नगद-जेवर समेत घरेलू सामान उठा ले गए चोर, मुंबई में रह रहा परिवार

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के बावनपाली गोसाई गांव में शुक्रवार रात एक बंद मकान में चोरी हो गई। चोर घर से अनाज, एलईडी टीवी, फ्रिज और कई घरेलू सामान ले गए। गृहस्वामी के मुंबई से लौटने पर ही रुपये और जेवरात के नुकसान का स्पष्ट पता चल पाएगा। गांव निवासी 70 वर्षीय प्रसादी लाल गुप्ता पिछले दो माह से इलाज के लिए मुंबई में हैं। उनका परिवार भी इस समय गांव में मौजूद नहीं है। उनके पुत्र चंदन गुप्ता (30) मुंबई में फोटोग्राफी का काम करते हैं। चोरों ने लंबे समय से बंद पड़े घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो वे दंग रह गए। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का कपाट खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल गृहस्वामी को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। चोरों ने घर से गेहूं, चावल, एलईडी टीवी, फ्रिज, कूलर सहित दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं चुराईं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि घर में नकदी या जेवरात थे तो उसकी जानकारी मालिक के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पड़ोसी रमेश गुप्ता ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान राजेश यादव को दी, जिन्होंने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कांस्टेबल नंद यादव ने प्राथमिक जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मायके पक्ष ने पति पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया, 9 महीने पहले शादी
    Next Article
    ई-रिक्शा में महिला के ₹7 लाख के जेवर गायब:लखनऊ में बेटी के साथ शादी में जा रही थी, हरियाणा की दो टप्पेबाज महिलाएं गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment