Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला:गश्त करने गई पुलिस टीम ने देखा, जांच शुरू

    6 hours ago

    1

    0

    एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के नगला गुलाबी गांव में रविवार सुबह करीब 4 बजे एक 26 साल के युवक का शव घर के बाहर संदिग्ध हालत में मिला। देर रात गश्त करने निकली पुलिस ने युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गहनता से मामले की जांच कर शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला… नगला गुलाबी निवासी शशिकांत (26) पुत्र रामवीर समाजसेवी थे। शशिकांत शनिवार की रात को घर में सोए हुए थे।देर रात वह लघुशंका के लिए वह उठे थे। शशिकांत का शव गांव से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर रोड पर मृत अवस्था में पड़ा था। देर रात गश्त करने निकली पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 3:15 बजे उनका शव देखा। जिसके बाद परजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन बाहर निकले तो शशिकांत का शव देख चीख पुकार मच गई। पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना बागवाला प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर वापस 3:15 बजे करीब लौट रही थी। तभी शशिकांत का शव पड़ा देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में जलभराव से बढ़ा संक्रमण का खतरा:स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी, डायरिया-टाइफाइड जैसी बीमारियों की आशंका
    Next Article
    बदायूं में गंगा खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर:रामगंगा का पानी सड़क पर आया, 12 गांव बाढ़ के चपेट में आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment