Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर:ईरान-इजराइल संघर्ष में फंसे नागरिकों की मांगी जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष से प्रभावित राज्य के नागरिकों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में, एटा जिला प्रशासन ने ऐसे नागरिकों की जानकारी जुटाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और प्रोफार्मा जारी किया है। आपदा अधिकारी राणा प्रताप ने एक विज्ञप्ति जारी कर जनपद एटा के निवासियों से जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से उन लोगों से संपर्क करने का आग्रह किया है जो वर्तमान में ईरान, इजराइल या खाड़ी के अन्य देशों में चल रहे युद्ध संघर्ष से प्रभावित हैं। प्रभावित व्यक्ति आपदा विशेषज्ञ के दूरभाष नंबर 8858467267 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए प्रोफार्मा के माध्यम से भी आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने निम्नलिखित प्रारूप पर सूचनाएं मांगी हैं: व्यक्ति का नाम, पिता या अभिभावक का नाम, व्यक्ति का मोबाइल नंबर, जनपद में व्यक्ति का निवास स्थान (पूरा पता), वर्तमान में किस देश में फंसे हैं, विदेश जाने का उद्देश्य (नौकरी, पढ़ाई, व्यापार आदि), लिंग, उम्र और अन्य संबंधित विवरण।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में किशोरी ने सुसाइड किया:घर वालों की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी, मकान से 200 मीटर की दूरी पर मिला शव
    Next Article
    होली पर यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें:फर्रुखाबाद में भीड़ कम करने को रेलवे ने शुरू कीं सेवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment