Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा पुलिस ने 111 मोबाइल तलाशकर दिए:भीड़-भाड़ वाले स्थानों , बाजारों मेट्रो से हुए थे गुम, सर्विलांस के जरिए मिले

    1 hour ago

    1

    0

    कोतवाली फेज दो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोगों के गुम हुए 111 मोबाइल फोन ढूंढ लिए। होली के पहले सोमवार को पीड़ितों को मोबाइल सौंपकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई गई। गुम हुए मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा मोबाइल पर काम किया जा रहा था। भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो, बसों, मेट्रो आदि से गुम होने वाले मोबाइल फोन की थानों पर आने वाली सूचनाओं को एकत्र किया गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने उन मोबाइल को सर्विलांस व अन्य माध्यमों से पता करना शुरू किया। इसके बाद गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोगों से पुलिस ने संपर्क किया और बताया कि आप दूसरे का मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद करीब 111 ऐसे मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ लिया। इनमें बड़ी संख्या में मोबाइल ऐसे लोगों के पास थे जिन्हें राह चलते मोबाइल फोन मिल गया था और उन्होंने सस्ते दाम पर बेच दिए थे। डीसीपी ने बताया कि 111 मोबाइल फोन बरामद कराने में फेज टू पुलिस की टीम ने बेहतरीन काम किया है। जुलाई महीने में 100 और इससे पहले भी 57 मोबाइल एक साथ पीडि़तों को वापस दिलाया गया था। ईएमआई पर फोन लेने वालों को दोहरी खुशी जिन लोगों के मोबाइल पुलिस ने ढूंढे हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने ईएमआई पर मोबाइल खरीदे थे लेकिन उनका मोबाइल गुम हो गया था। ऐसे लोग मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे थे और ईएमआई भी दे रहे थे। ईएमआई पर मोबाइल खरीदने वाले लोगों को मोबाइल मिलने पर दोहरी खुशी मिली। मोबाइल पाने वाले लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका मोबाइल मिल गया है। इस तरह के मोबाइल पुलिस को मिले पुलिस को मिले अधिकतर मोबाइल ऐसे हैं जो भीड़भाड़ वाले बाजारों,सब्जी व फलों की मंडियों व साप्ताहिक बाजारों में सामान खरीदते समय, बैठने, झुकने व धक्का मुक्की में गिर गए थे। कुछ मोबाइल ऐसे भी हैं जो लोगों के यात्रा के दौरान ऑटो, टैक्सियों, बसों व मेट्रो ट्रेनों में छूट गए थे। वहीं बाइक चलाते समय ब्रेकर आने पर जेब से निकल कर गिरने वाले मोबाइल भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में थार सवार बदमाशों ने युवक को पीटा:बीच-बचाव करने गए साथियों पर हमला, कार की टक्कर से पैर फ्रैक्चर
    Next Article
    कानपुर के वृद्धाश्रम में मनाई होली:बुजुर्गों संग गुलाल खेल लिया आशीर्वाद , बच्चों को बांटी पिचकारी और मिठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment