Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद ने डीएम-एसपी से की मुलाकात:कानून व्यवस्था, धान खरीद और SIR पर उठाए गंभीर सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली लोकसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम और एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों, धान खरीद और एसआईआर जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। सांसद ने किराए के भवनों में संचालित हो रहे सरकारी विभागों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि जब डीएम खुद पॉलीटेक्निक कॉलेज के लिए आवंटित आवास में रहते हैं, तो मूलभूत सुविधाओं के अभाव में विकास कैसे संभव होगा। दलितों और पिछड़ों को चिह्नित कर कार्रवाई सपा सांसद ने बताया कि बिहार सीमा से सटे होने के कारण जनपद में शराब, गांजा और पशु तस्करी के मामले अक्सर सामने आते हैं। उन्होंने एसपी से मांग की कि तस्करों से जब्त की गई शराब का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाए, क्योंकि उन्हें सूचना मिली है कि पुलिस जब्त शराब को दूसरे माध्यम से तस्करों को वापस सौंप देती है। इसके अतिरिक्त, सांसद ने अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई का भी विवरण मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में पुलिस द्वारा केवल दलितों और पिछड़ों को ही चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। सांसद ने धान खरीद में बड़े पैमाने पर हुए घोटालों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक ने अपने चालक को क्रय केंद्र बना दिया था, जिसके बाद धान खरीद में व्यापक अनियमितताएं सामने आईं। एसआईआर के मामलों में भी बड़ी अनियमितताएं देखने को मिलीं। सांसद ने आरोप लगाया कि मुस्लिम और यादव बहुल गांवों में 'फॉर्म सात' के माध्यम से नाम काटने की साजिश का पर्दाफाश किया गया है। इस मुलाकात के दौरान सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, संतोष यादव, सिविल बार अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, मुसाफिर चौहान, चंद्रशेखर यादव और छोटू तिवारी सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- रवि किशन तो नाच-गा कर कमा लेंगे:सांसद का जवाब- हमारे सीएम आए हैं, रंग बरसे भीगे चुनर वाली...गाना ही बजाना
    Next Article
    लखनऊ में थार सवार बदमाशों ने युवक को पीटा:बीच-बचाव करने गए साथियों पर हमला, कार की टक्कर से पैर फ्रैक्चर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment