Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पति ने की थी पत्नी की पीटकर हत्या:रातभर शव के पास बैठ रहा, सुबह घर से हुआ था फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना 26 फरवरी की रात की है। आरोपी पति हत्या के बाद रात भर शव के साथ घर में रहा और सुबह फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के रोने से खुला राज बताया जा रहा है कि बच्ची के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बसंतपुर निवासी मिथुन साहनी की शादी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर मंझारिया निवासी पार्वती से हुई थी। पार्वती अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ मायके में रहती थी। घटना से पांच दिन पहले वह अपनी 5 वर्षीय बेटी को लेकर ससुराल आई थी। रात में हुआ विवाद 26 फरवरी की देर रात मिथुन शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी पार्वती से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उसने घर में पड़े डंडे से पार्वती की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी रात भर घर में ही रहा। मृतका के पिता सीताराम साहनी की तहरीर पर 27 फरवरी को पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया- सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मिथुन साहनी को बसंतपुर से यूनिवर्सिटी मार्ग पर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के वृद्धाश्रम में मनाई होली:बुजुर्गों संग गुलाल खेल लिया आशीर्वाद , बच्चों को बांटी पिचकारी और मिठाई
    Next Article
    खामेनेई मौत पर मदनी भड़के...अमेरिका-इजराइल निशाने पर:मौलाना महमूद मदनी बोले– ईरान जैसी घटनाओं से जन्म लेती है बदले की भावना, वैश्विक स्थिरता खतरे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment