Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा SSP ने ली परेड की सलामी:फिटनेस और अनुशासन के लिए दौड़ लगवाई, टर्नआउट की बारीकी से जांच

    3 hours ago

    1

    0

    एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया, जिसके तहत उनसे दौड़ भी लगवाई गई। SSP ने अनुशासित पुलिसिंग के महत्व पर जोर दिया। SSP सिंह ने परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च गुणवत्ता वाली निर्धारित वर्दी पहनने और जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया। परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए टोलीवार ड्रिल का भी आयोजन किया गया। परेड के निरीक्षण के दौरान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी-112 वाहनों का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक वाहन की लाइट, हूटर और पीए सिस्टम की कार्यप्रणाली की गहनता से जांच की। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली गई। रिस्पॉन्स टाइम को प्रभावी बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, SSP ने रिजर्व पुलिस लाइन एटा परिसर में मेस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर और रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक की स्थिति और साफ-सफाई का जायजा लिया। आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर उनकी मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ उनके रहने, खाने-पीने और अन्य समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। इस परेड और निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा और प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    FIR दर्ज कराने वाले पीड़ित पर हमला, कार तोड़ी:पुलिस ने तीन आरोपी हिरासत में लिए, एक घायल, मारपीट का वायरल VIDEO
    Next Article
    जगमोहन में केवल सेवायत गोस्वामी की होगी एंट्री:बांके बिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment