Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एंटीबायोटिक के दुरुपयोग के खिलाफ ली शपथ:केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का अभियान

    5 hours ago

    1

    0

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में 'एंटीबायोटिक्स एएमआर पर प्रहार' विषय पर एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। यह पहल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अभियान के तहत किया गया।जिसका का मुख्य उद्देश्य एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने डॉक्टर की अनुमति के बिना एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन न करने की शपथ ली। उन्होंने अपने साथ-साथ समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। एंटीबायोटिक दवा का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने इस अवसर पर कहा कि अपनी मर्जी से अथवा बिना चिकित्सकीय परामर्श के किसी भी प्रकार की एंटीबायोटिक दवा का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने सभी को इस विषय में सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में परिसर के सह-निदेशक प्रो. गुरुचरण सिंह नेगी, प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी, प्रो. भारत भूषण त्रिपाठी, प्रो. गणेश शंकर त्रिपाठी, प्रो. मदन मोहन पाठक, डॉ. प्रफुल्ल गडपाल सहित अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ राज्य संग्रहालय में 'कला अभिरुचि पाठ्यक्रम' शुरू:संस्कृति विभाग की पहल पर 18 से 28 फरवरी तक चलेगा
    Next Article
    संस्कृत गीतों पर कार्यशाला शुरू:संस्कृत संस्थान और ज्योति कलश संस्थान की पहल; 20 लोगों ने लिया हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment