Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संस्कृत गीतों पर कार्यशाला शुरू:संस्कृत संस्थान और ज्योति कलश संस्थान की पहल; 20 लोगों ने लिया हिस्सा

    7 hours ago

    1

    0

    गोमतीनगर के आमोद आश्रम में संस्कृत गीतों की मधुर धुनों के बीच एक खास कार्यशाला की शुरुआत हुई।यह कार्यक्रम संस्कृत संस्थान और ज्योति कलश संस्थान के सहयोग में आयोजित किया गया।‘संस्कृत गीतानि’ कार्यशाला का उद्देश्य संस्कृत भाषा को गीतों के जरिए रोचक और जीवंत बनाना है। कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. डॉ. ऊषा सिन्हा और डॉ. रश्मि श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षक गुरु आशा श्रीवास्तव के निर्देशन में शुरू हुई इस कार्यशाला के पहले दिन 20 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महामंत्री कनक वर्मा ने बताया कि इस पहल का मकसद संस्कृत गीतों के माध्यम से लोगों में भाषा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना 'मातः सरस्वति कुरु कृपामिह… तव मङ्गलं च विधेहि' से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पहले दिन अर्चना गुप्ता, ज्योति किरण, अलका चतुर्वेदी, माधुरी और मनु राय सहित कुल 20 प्रतिभागियों ने संस्कृत गीतों का अभ्यास किया और भाषा की मधुरता को करीब से महसूस किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ सीखने की प्रक्रिया में भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एंटीबायोटिक के दुरुपयोग के खिलाफ ली शपथ:केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का अभियान
    Next Article
    रंगसंगम ने किया 'दूसरा आदमी दूसरी औरत' नाटक का मंचन:गोमतीनगर में वैवाहिक रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment