Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ राज्य संग्रहालय में 'कला अभिरुचि पाठ्यक्रम' शुरू:संस्कृति विभाग की पहल पर 18 से 28 फरवरी तक चलेगा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की पहल पर राज्य संग्रहालय लखनऊ में 18 से 28 फरवरी तक 'कला अभिरुचि पाठ्यक्रम' शुरू हो गया है। यह पाठ्यक्रम शहर के कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक विशेष अवसर बन गया है। बुधवार को संग्रहालय के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माण्डवी सिंह, कुलपति भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, मुख्य वक्ता के. के. थप्पल्याल, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार बिसवाल और सृष्टि धवन ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कला के महत्व पर विस्तार से चर्चा की मुख्य अतिथि प्रो. माण्डवी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में कला और संस्कृति की चेतना जीवंत होती है। उन्होंने इसे आम लोगों को कला से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बताया।मुख्य वक्ता प्रो. के.के थप्पल्याल ने अपने व्याख्यान में कला के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि कला मनुष्य के जीवन की अनिवार्य जरूरत है। उन्होंने भर्तृहरि के प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए बताया कि साहित्य, संगीत और कला से रहित मनुष्य अधूरा होता है। उन्होंने प्रागैतिहासिक काल के कला सृजन का जिक्र करते हुए भीमबेटका शैलाश्रय को भारत की प्राचीन चित्रकला का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ होगा पाठ्यक्रम के तहत 19 से 27 फरवरी तक विभिन्न विशेषज्ञों के व्याख्यान किए जाएंगे। इनमें राकेश तिवारी, एस. एन. कपूर, विजय माथुर, ऊषा रानी तिवारी, अमित कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार, राजीव द्विवेदी और धर्मेन्द्र मिश्रा जैसे विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का समापन 28 फरवरी को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुपरवाइजर ने सफाईकर्मी के साथ अयोध्या में रेप किया:मजदूरी मांगने गई तो दोस्त के कमरे में बंद कर रेप कर डाला
    Next Article
    एंटीबायोटिक के दुरुपयोग के खिलाफ ली शपथ:केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment