Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटीएस अधिकारी बन बुजुर्ग से ठगे 12 लाख:आतंकी से 536 करोड़ लेनदेन का लगाया आरोप, फिर किया डिजिटल अरेस्ट, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के सदर क्षेत्र में रहने वाले 68 वर्षीय रिटायर्ड राज्यकर्मी विनोद वीर सिंह को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया। अपराधियों ने खुद को एटीएस अधिकारी बताकर विनोद वीर सिंह को पुलवामा हमले के आतंकी के पकड़े जाने की जानकारी दी। उनके आधार कार्ड से लिंक डेबिट कार्ड के जरिए 536 करोड़ का लेन-देन होने की बात कही। इसके बाद उन्हें तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 12 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए। विनोद वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें उन्हें एटीएस अधिकारी बताया गया। इसके बाद उन्हें पुणे आने के लिए कहा गया, लेकिन उम्र और बीमारी का हवाला देने पर ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था का हवाला दिया गया। बातचीत के दौरान परिवार, बच्चों और बैंक खातों की जानकारी ली गई और अधिकारियों से बात कर मदद का भरोसा दिलाया गया। साइबर अपराधियों ने विनोद वीर सिंह को धमकी दी कि अगर उन्होंने रुपये नहीं दिए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने रुपये बताए खाते में भेज दिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार कॉल कर धमकाते रहे, तब उन्होंने थाना साइबर क्राइम में सूचना दी। पुलिस की कार्रवाई डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी की जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोई भी जांच एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी, पूछताछ या धन ट्रांसफर नहीं कराती। आधार, बैंक विवरण, ओटीपी या निजी जानकारी कभी साझा न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में तहसीलदार पर कुर्सी फेंकी गई:दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर, सुलह के प्रयास जारी
    Next Article
    एसओ पर फायर का आरोप:प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर योगेश तिवारी को 7 साल की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment