Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटीएस अधिकारी बनकर युवक से 6.48 लाख की ठगी:शाहजहांपुर में दिल्ली बम ब्लास्ट केस में फंसाने की धमकी, अलग-अलग नंबरों से कॉल

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दिल्ली बम ब्लास्ट के नाम पर एक व्यक्ति से छह लाख 48 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को एटीएस विभाग का अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया और उससे पैसे ऐंठे। पीड़ित ने 29 अप्रैल को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौक कोतवाली क्षेत्र के मानूजई निवासी आरिफ हसन खां के पास 9 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस विभाग का एटीएमएसओ (ATSMS Officer) बताया। उसने आरिफ को कुछ दिन पहले हुए दिल्ली बम ब्लास्ट का दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की धमकी दी। कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने आरिफ से 40 हजार रुपये की मांग की। डर के कारण आरिफ ने फोन पे के माध्यम से यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। इसके बाद भी आरोपी लगातार आरिफ को फोन करता रहा और बार-बार पैसों की मांग करता रहा। पीड़ित आरिफ भी डर के कारण लगातार पैसे भेजता रहा। 9 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच उसने कुल छह लाख 48 हजार रुपये ठगों को भेज दिए। ये कॉल बाद में चार अलग-अलग नंबरों से भी की गईं। जब आरिफ को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस को बताया कि उसने कोई अपराध नहीं किया है और उसने केवल डर के कारण पैसे भेजे थे। उसने पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और फिर तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में टेम्प्रेचर 35°C:6 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, तीन दिन बाद और बढ़ेगा तापमान
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल:उन्नाव के हिलौली गांव के पास हुआ हादसा, सहेली की शादी से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment